
बिलासपुर। नववर्ष के अवसर पर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बिलासपुर तहसील एवं अनुविभाग (एसडीएम) कार्यालय को पुराने आयुक्त कार्यालय भवन में संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दी है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा आज इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
अनुमति मिलने के बाद संभावना जताई जा रही है कि इसी माह के भीतर तहसील व अनुविभाग कार्यालय को पुराने आयुक्त कार्यालय भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा और वहां से कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाएगा। नए स्थान पर कार्यालय संचालन से आम नागरिकों को बेहतर सुविधा, सुव्यवस्थित व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में गति मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, स्थानांतरण की तैयारियां जल्द शुरू की जाएंगी, जिससे राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को एक ही परिसर में सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
आदेश :



