⭐ बीजापुर से बिलासपुर तक चमका नाम: उत्कृष्ट अधिकारी नारायण गवेल को नई जिम्मेदारी ⭐

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल (पी 2021, कनिष्ठ श्रेणी) का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। उन्हें जिला बीजापुर से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, जिला बिलासपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से 27 फरवरी 2026 को जारी आदेश के तहत नारायण गवेल को 27.02.2026 अपरान्ह से एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त करते हुए बिलासपुर में कार्यभार ग्रहण करने निर्देशित किया गया है। बीजापुर जैसे अति नक्सल प्रभावित जिले मे पिछले 5 साल तक अपनी पदस्थापना के दौरान डिप्टी कलेक्टर नारायण गवेल ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी, खाद्य अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, और खेल अधिकारी के अनेक दायित्वों का एक साथ निर्वहन किया! जिले विधानसभा और लोक सभा के शांतिपूर्ण चुनाव के साथ SIR ( मतदाता सूची के पुनरीक्षण ) कार्य मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही! खेल एवं समाज कल्याण अधिकारी के रूप मे उन्होंने दूरस्थ जिले के लोगो को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा!  उनके कार्यों के आधार पर

जिला बीजापुर के कलेक्टर संबित मिश्रा ने अपने वार्षिक कार्य मूल्यांकन में नारायण गवेल को 10 में से 10 अंक प्रदान किए हैं। मूल्यांकन के सातवें कॉलम में कलेक्टर ने उल्लेख किया
“Narayan Gavel is an outstanding officer who has excelled in all the responsibilities assigned to him. His dedication and enthusiasm is an asset for the district.”

यह प्रशंसा दर्शाती है कि नारायण गवेल ने बीजापुर में अपने कार्यकाल के दौरान सौंपे गए प्रत्येक दायित्व को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ऊर्जा के साथ निभाया।

गौरतलब है कि नारायण गवेल पूर्व में बिलासपुर में तहसीलदार के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे स्थानीय प्रशासनिक ढांचे और व्यवस्था की उन्हें गहरी समझ है। ऐसे में उनका पुनः बिलासपुर आगमन जिले के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

प्रशासनिक दक्षता, अनुशासन और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण नारायण गवेल की पहचान एक कर्मठ और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में बनी है। बिलासपुर में उनकी नई पारी से विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

You May Like