Read Time:1 Minute, 13 Second

खबर:
श्याम बिहारी जायसवाल आज बिलासपुर प्रवास के दौरान चिरमिरी के अपने करीबी एवं श्री मंगला हॉस्पिटल के डायरेक्टर विजय जैन से मिलने उनके अस्पताल पहुँचे। इस दौरान मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान कार्ड से उपचार करा रहे मरीजों तथा डायलिसिस के मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि चिरमिरी जैसे छोटे स्थान से निकलकर बिलासपुर में इतने बड़े अस्पताल का सफल संचालन करना सराहनीय है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की सुविधाएँ क्षेत्र के मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं।



