
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य के सात अधिकारियों को आईएएस कैडर में शामिल किया गया है।
इन अधिकारियों में तीर्थराज अग्रवाल का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। तीर्थराज अग्रवाल वर्तमान में वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी के रूप में पदस्थ हैं और प्रशासनिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
लीना कोसम इस समय पीएससी की परीक्षा नियंत्रक है। सौमिल चौबे हार्वर्ड एवं ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। वह इसके पूर्व संचालक जनसंपर्क का दायित्व सम्हाल चुके हैं। संदीप अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर के रूप में पदस्थ हैं। 2013 पीएससी के टॉपर सुमित अग्रवाल को भी आईएएस बनाया गया है। बीरेन्द्र पंचभाई लंबे समय तक रायपुर में पोस्टेड रहे। इस समय बस्तर में कार्य कर रहे हैं,और आशीष टिकरिहा वित्त मंत्री ओपी चौधरी के ओएसडी हैं
जानकारी के अनुसार, डीपीसी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यह आदेश जारी किया गया। इससे छत्तीसगढ़ के आईएएस कैडर में सात अधिकारियों की वृद्धि हो गई है। उल्लेखनीय है इस फैसले के बाद राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है और नए आईएएस अधिकारियों से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सूची देखें :



