बिलासपुर तहसील में काम ठप: रायपुर विवाद की चिंगारी से भड़की हड़ताल, बाबुओं का सामूहिक अवकाश

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second

बिलासपुर। रायपुर तहसील में वकील और बाबू के बीच हुए विवाद की गूंज अब बिलासपुर तक पहुंच गई है। रायपुर में एक प्रकरण के दौरान बाबू द्वारा कथित रूप से पैसे की मांग को लेकर वकील और बाबू के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसी घटनाक्रम के विरोध में आज बिलासपुर तहसील के सभी बाबू सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं।

हालांकि इनके संघ की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सामूहिक अवकाश के चलते तहसील कार्यालय का पूरा कामकाज ठप पड़ गया है। आम नागरिकों को नामांतरण, जाति-निवास प्रमाण पत्र, राजस्व प्रकरणों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है।

स्थिति यह है कि बाबुओं के अवकाश के साथ-साथ तहसीलदार भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हैं और एसडीएम भी कार्यालय में उपलब्ध नहीं बताए जा रहे हैं। इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

रायपुर की घटना के विरोध में उठाया गया यह कदम अब आम जनता पर भारी पड़ता दिख रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो राजस्व कार्यों का लंबित होना तय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

⭐ बीजापुर से बिलासपुर तक चमका नाम: उत्कृष्ट अधिकारी नारायण गवेल को नई जिम्मेदारी ⭐

Spread the loveछत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल (पी 2021, कनिष्ठ श्रेणी) का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। उन्हें जिला बीजापुर से स्थानांतरित कर डिप्टी कलेक्टर, जिला बिलासपुर के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया […]

You May Like