NSUI ने के.आर. लॉ कॉलेज में छात्रहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा विस्तृत ज्ञापन

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:5 Minute, 27 Second

प्राचार्य को सौंपे ज्ञापन में कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन व पारदर्शिता पर उठाए गंभीर सवाल

बिलासपुर।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन NSUI छत्तीसगढ़ द्वारा के.आर. लॉ कॉलेज बिलासपुर में छात्रहित के मुद्दों को लेकर आज एक जोरदार ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई बिलासपुर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के निर्देशन में NSUI के प्रदेश सचिव लोकेश नायक के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कॉलेज की 15 बड़ी समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके समाधान की मांग 15 दिवस की समय सीमा में पूरी करने की बात कही गई है।

ज्ञापन सौंपते समय NSUI के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे। छात्र प्रतिनिधिमंडल ने महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक लापरवाही, और पारदर्शिता के अभाव पर गहरी नाराज़गी जताई।

प्रमुख मांगों में शामिल हैं —

खेल मैदान, कक्षाओं और शौचालयों की मरम्मत

शुद्ध पेयजल की वैज्ञानिक व्यवस्था एवं पुस्तकालय का आधुनिकीकरण

डिजिटल साक्षरता हेतु कंप्यूटर लैब और इंटरनेट सुविधा

मानसिक स्वास्थ्य एवं करियर काउंसलिंग सेल की स्थापना

प्राचार्य की योग्यता की पारदर्शिता और नियमित उपस्थिति

छात्रसंघ की बहाली, रैगिंग पर नियंत्रण, कोर्ट विजिट, मूट कोर्ट आदि की व्यवस्था

कॉलेज फीस व अनुदान की पारदर्शिता तथा शैक्षणिक स्टाफ की योग्यताओं का खुलासा

रंजीत सिंह NSUI जिलाध्यक्ष ने कहा कि —

“महाविद्यालय छात्रों के भविष्य निर्माण का मंदिर है। जब तक इस मंदिर में शुद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता नहीं होगी, तब तक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य अधूरा रहेगा। हमारी मांगें छात्रों की पढ़ाई, सुविधा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं। यदि 15 दिनों के भीतर इन पर ठोस कार्यवाही नहीं होती तो NSUI चरणबद्ध आंदोलन करेगी और ज़रूरत पड़ी तो कॉलेज तालाबंदी जैसे कठोर कदम भी उठाए जाएंगे।”

प्रदेश सचिव लोकेश नायक कहा कि —

“यह विडंबना है कि आज भी विधि जैसे संवेदनशील पाठ्यक्रम के छात्रों को डिजिटल संसाधनों, करियर मार्गदर्शन और न्यायिक प्रशिक्षण से वंचित रहना पड़ रहा है। NSUI यह सुनिश्चित करेगी कि छात्र सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि संवेदनशील, सशक्त और समर्थ नागरिक बनें।”

NSUI जिला महासचिव शुभम जायसवाल ने कहा –

“हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि व्यवस्था की खामियों से है। छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा और सुरक्षित वातावरण मिलना उनका हक है। NSUI इसकी आवाज़ बनेगी और छात्रों को न्याय दिलाकर ही रुकेगी।”

NSUI सदस्य कॉलेज की छात्रा नीलम सोनी ने कहा कि –

“बिलासपुर का यह प्रमुख लॉ कॉलेज छात्रों की मूल आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पा रहा। महाविद्यालय प्रशासन इन मुद्दों को संज्ञान में ले और इस विषय पर छात्रहित में ठोस कदम उठाए।

NSUI ने साफ़ चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो संगठन को मजबूरन उग्र आंदोलन, धरना-प्रदर्शन व तालाबंदी करनी होगी जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लोकेश नायक,जिला महासचिव शुभम जायसवाल,जिला महासचिव प्रवीण साहू,जिला महासचिव सुबोध नायक,विपिन साहू,नीलम सोनी,विप्लव यादव,धीरज वारे,पूजा मानिकपुरी,संदीप साहू,रोशन जायसवाल,मनीषा मोंगरे, पितेश्वरी,कृष बाजपाई,राजवीर टौंक, वैभव गुप्ता, अमित प्रधान, अजय यादव, आयुष जायसवाल आदि बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ को मिला गोल्ड मैडल

Spread the loveकोलकाता मे आरएसएफआई की 9वीं रोड रैकिंग प्रतियोगिता 19 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ के खिलाडियों ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया है। बालक बालिका के विभिन्न एज ग्रुप की क्वाड एवं इनलाइन दोनों प्रतियोगिता मे बिलासपुर के  खिलाडियों भी […]

You May Like