आज प्रदेश पटवारी संघ के चुनाव में बिलासपुर संभाग के लिए त्रिवेणी भवन में मतदान सम्पन्न, रायगढ़ के भागवत कश्यप बने दुबारा प्रांताध्यक्ष

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:3 Minute, 3 Second

राजस्व विभग में प्रदेश पटवारी संघ का चुनाव आज दिनांक 29/06/2025 को सम्पन्न हुआ। अलग अलग संभाग में चुनाव का मतदान हुआ जिसमें बिलासपुर संभाग के लिए त्रिवेणी भवन में मतदान सुबह 10 बजे से 4 बजे शाम हुआ।

पूरे प्रदेश में 5000 मत है जिसमे बिलासपुर संभाग में कुल 1200 मत है। रुझान देख कर पता लगा कि बिलासपुर संभाग में लगभग 63% मतदान हुआ है। कुल 1200 मत में 757 मतदान हुआ। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा गौरेला-पेंड्रा से भी मतदान के लिए भारी संख्या में पटवारी बिलासपुर त्रिवेणी भवन में उपस्थित रहे। खास कर इस चुनाव में महिला पटवारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रांताध्यक्ष हेतु कुल 5 प्रत्याशी, सचिव के लिए 4 और कोषाध्यक्ष हेतु 3 प्रत्याशी खड़े थे।

आज के ही तारीख में चुनाव के परिणाम भी घोषित हुआ।
जिसमे प्रांताध्यक्ष पद पर दुबारा भागवत कश्यप और सचिव निर्मल साहू एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद टंडन ने जीत दर्ज किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान संघ द्वारा मतदान के साथ साथ बाहर से आये हुए एवं शहर के पटवारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी ताकि बाहर से आये हुए पटवारियों को कोई दिक्कत न हो सके।

प्रदेश के परिणाम

प्रक्रिया प्रश्नचिन्ह के घेरे में

देखा जाए तो पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बात ऐसी थी जो पूरे चुनाव प्रक्रिया पर अघोषितरूप से प्रश्रचिन्ह खड़ा कर रहा था।
पूरे चुनाव प्रक्रिया में कोई भी पटवारी से चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई भी परिचय पत्र नही देखा जा रहा था जो अपने आप मे एक सवाल खड़ा कर रहा था। क्योंकि जो पर्वेक्षक थे वो किसी दूसरे विभाग के थे तो फिर भला वो कैसे सारे पटवारियों को पहचानते होंगे।

क्या ऐसे में कोई दूसरे के नाम का मत नही दे सकता था ?
क्योंकि बाहर से आये पटवारियों को तो खुद पटवारी भी पहचान नही पा रहे थे।

खैर देखा जाए तो पुनः भागवत कश्यप जो जीता पटवारियों ने उम्मीद की है कि वो आगे सरकार से उनके लिए हक की लड़ाई लड़ सके।

Leave a Reply

Next Post

डॉक्टर डे विशेष : चिकित्सकों के बिना जीवन संभव नही, जहाँ भी चिकित्सा की कला को प्यार किया जाता है, वहाँ मानवता के प्रति भी प्यार होता है

Spread the loveनेशनल डॉक्टर डे 2025: महत्व और थीम भारत में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर डे मनाया जाता है, जो डॉक्टरों के प्रति सम्मान और उनकी कड़ी मेहनत को पहचानने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य डॉक्टरों की भूमिका को महत्व देना और उनके […]

You May Like