सी.एम.दुबे महाविद्यालय के रजिस्ट्रार-कौशल गुप्ता का आज सम्मानपूर्वक विदाई

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:2 Minute, 19 Second

छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख अशासकीय अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में अग्रणी सी.एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत  कौशल कुमार गुप्ता आज, 31 जुलाई 2025 को अधिवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

श्री गुप्ता ने जनवरी 1986 में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की थीं और लगभग चार दशकों तक महाविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को अनुशासित, सशक्त और कुशल नेतृत्व प्रदान किया। एकमात्र रजिस्ट्रार के रूप में उन्होंने न केवल संस्थान की कार्यप्रणाली को सुचारू रखा, बल्कि महाविद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


वे अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार, अनुशासित एवं संवेदनशील अधिकारी के रूप में प्रतिष्ठित रहे। उनके सौम्य स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवनशैली और सहयोगात्मक दृष्टिकोण ने उन्हें न केवल सहकर्मियों और प्राध्यापकों का सम्मान दिलाया, बल्कि छात्र-समुदाय के बीच भी वे विशेष रूप से लोकप्रिय रहे।

इस विदाई का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि यह दिन महाविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस के साथ भी जुड़ा हुआ है। ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर एक समर्पित सेवाकर्मी का विदा होना महाविद्यालय परिवार के लिए एक भावनात्मक क्षण है।

सी.एम. दुबे महाविद्यालय परिवार कौशल कुमार गुप्ता के दीर्घकालीन योगदान को ससम्मान नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और सक्रिय भविष्य की कामना करता है।

Leave a Reply

Next Post

राज्यभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज

Spread the loveरायपुर | 31 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेश के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। यह निर्णय संघ द्वारा शासन को सौंपे गए 17 सूत्रीय मांगों के अब तक निराकरण न होने के चलते […]

You May Like