
संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ इंद्रावती भवन, खंड-3, प्रथम तल, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र क्रमांक शा.शि./39/खेल कैलेण्डर 2025-26/1193 नया रायपुर, दिनांक 08.07.2025 के अनुक्रम में वर्ष 2025-26 की 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता कांकेर में 06 नवम्बर से 09 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई
इस प्रतियोगिता में खो-खो (19 वर्ष बालक/बालिका – बालक 12, बालिका 12), हैण्डबॉल (17 वर्ष बालिका – 16) और क्रिकेट (17 वर्ष बालिका – 16) खेलों के कुल 56 खिलाड़ियों को बिलासपुर संभागीय दल में शामिल किया गया
इसी क्रम में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सरकंडा की छात्रा मायसा खान (कक्षा 8वीं) को चयनित किया गया है। उनके खेल शिक्षक आशा शील, पिता फारूक खान और प्रधानाचार्य शाहिस्ता बेगम ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


