संस्कृतिधानी बिलासपुर मे भरत नाट्य महोत्सव का आगाज 1 जून से

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:4 Minute, 21 Second

बिलासपुर। सिम्स ऑडिटोरियम में “भरत नाट्य महोत्सव” का आयोजन 1 जून से 3 जून 2025 तक सिविक ऑडिटोरियम, बिलासपुर (छ.ग.) में किया जा रहा है। यह महोत्सव प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। तीन दिवसीय इस सांस्कृतिक महोत्सव में नाटक, नृत्य, गीत-नाटिका और विचार-विमर्श के विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, जिसमें कला प्रेमियों, नाट्यकर्मियों व साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज होगी।

दिनांक 1 जून 2025 (रविवार)

उद्घाटन समारोह एवं स्मारिका विमोचन
कार्यक्रम की शुरुआत नाटक “राजा राजपाल मक्कमल्लू” से होगी, जिसके लेखक व निर्देशक हैं भरत वेद। यह नाटक समाज की ज्वलंत स्थितियों पर व्यंग्यात्मक और विचारोत्तेजक दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगा।

विशिष्ट अतिथि:
इस दिन समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव, कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, अवर सचिव रुचि शर्मा (संस्कृति, पर्यटन एवं गृह विभाग), समाजसेवी प्रवीण झा, तथा खाद्य विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी भागवत जायसवाल प्रमुख हैं।

दिनांक 2 जून 2025 (सोमवार)

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ:

गीत-नाटिका: “पेड़ का दर्द”
लेखक: भरत वेद | निर्देशन: श्री कुमार

भाव नृत्य:
प्रस्तुति: ज्योति वैष्णव (अंतर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना)
लेखन व परिकल्पना: भरत वेद

नाटक: “बड़े भाईसाहब”
प्रेमचंद की अमर कहानी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति
निर्देशन: राहुल कुलश्रेष्ठ (भोपाल)

मुख्य अतिथि:
डॉ. रमेश मूर्ति (अधिष्ठाता, सिम्स बिलासपुर), वरिष्ठ नवगीतकार डॉ. अजय पाठक, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स चेयरमैन संजय दुबे, कवयित्री  रश्मिलता मिश्रा, एवं जनपद सीईओ हिमांशु गुप्ता।

दिनांक 3 जून 2025 (मंगलवार)

विचार सत्र:
विषय: रंगमंच एवं नाटक की चुनौतियां व आयाम
मुख्य वक्ता: डॉ. वीरेन्द्र सोनी (नाट्य चिंतक) एवं सुशील विपुल (राष्ट्रीय रंगकर्मी)

नाट्य प्रस्तुति:
“पेड़ गेस्ट” – अनू की कहानी पर आधारित
निर्देशक: आयांश मिश्रा (रायपुर)

सम्मान समारोह:
समारोह के अंतिम दिन संरक्षकों एवं रंगकर्मियों का सम्मान किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथि:
प्रबल प्रताप सिंहजुदेव (प्रदेश महामंत्री, भाजपा), किरणपाल सिंह चावला (संस्थापक, अभय विद्या वेली स्कूल), समाजसेविका डॉ. भारती भट्टाचार्य, साहित्यकार डॉ. एल.के. यादव, एवं शिव सिंह (डिवाइन करियर एजुकेशन)।

आयोजन समिति:

डॉ. आनंद कश्यप – अध्यक्ष, आदर्श कला मंदिर

श्री कुमार – सचिव, आदर्श कला मंदिर

सुगीत शर्मा – श्लोक-ध्वनि फाउंडेशन

यह भरत नाट्य महोत्सव बिलासपुर में रंगमंच की रचनात्मक ऊर्जा को समर्पित एक अनूठा प्रयास है, जो सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और कलाकारों को मंच देने का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके संयोजक समिति आदर्श कला मंदिर बिलासपुर है।

Leave a Reply

Next Post

शिक्षा का व्यापारीकरण : कोचिंग संस्थान की लापरवाही, सहस्त्र अकादमी छात्रों के भविष्य से कर रहा है "खिलवाड़"

Spread the loveकोचिंग के नाम पे कलंक हो सर : छात्र क्या किसी राजपत्रित अधिकारी का है संरक्षण ? छत्तीसगढ़ में बिलासपुर को प्रतियोगी परीक्षाओं का गढ़ माना जाता है यहाँ दिल्ली के मुखर्जी नगर के तर्ज पर गाँधी चौक एरिया इन प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग संस्थानों के लिए जाना […]

You May Like