ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं, ट्रैफिक जाम से जनता परेशान

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:1 Minute, 19 Second

शहर के प्रतिष्ठित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बहतराई रोड़ में प्रतिदिन छुट्टी के समय यातायात का बुरा हाल हो जाता है। स्कूल के एक किलोमीटर दायरे में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आसपास की कॉलोनियों और गाँवों के रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को कई बार पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न ही यातायात पुलिस की ओर से कोई निगरानी या समाधान की पहल हुई है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत करेंगे। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस समाचार के बाद जागता है या फिर नागरिकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

चिकित्सा सेवा या व्यापार? बिलासपुर के अस्पताल में कमीशन का खेल से इलाज का व्यापारीकरण

Spread the love“जिन्हें भगवान समझा, उन्होंने ही मोल-भाव शुरू कर दिया” बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – आज के समय मे शिक्षा संस्थान और स्वास्थ विभाग ये दोनों ही विभाग ऐसे है जो सीधे जनता से जुड़ा होता है। और आम आदमी इसके लिए अपना सम्पूर्ण कुछ लुटाने को त्यार रहता है। क्योंकि […]

You May Like