राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में “बिलासपुर को ताइक्वांडो क्लब” के 5 खिलाड़ियों ने पदक जीता

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:2 Minute, 46 Second

“बिलासपुर को ताइक्वांडो क्लब” (BCTC) उसलापुर ब्रांच के खिलाड़ियों ने हाल ही में सम्पन्न “राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर और क्लब का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ एवं जिला ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा दिनांक 7 से 9 जून 2025 तक इंडोर स्टेडियम बहतराई, बिलासपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता के लिए BCTC उसलापुर से कुल 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

🏅 पदक विजेता खिलाड़ी:

1. प्रज्ञा जोशी – सिल्वर मेडल
2. भाग्यश्री परिहार – ब्रॉन्ज मेडल
3. हुयान जोशी – ब्रॉन्ज मेडल
4. पुनीत ढोबले – ब्रॉन्ज मेडल
5. हेताक्ष लहरे – ब्रॉन्ज मेडल

अन्य खिलाड़ी जिनको मैडल तो नही मिला पर उनका प्रदर्शन भी सराहनीय रहा
यनाया जोशी
नित्या श्रीवास

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और “BCTC क्लब” की सराहना करते हुए कहा:
“BCTC जैसे क्लब युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के लिए खेलने का जज़्बा पैदा कर रहे हैं। इनका कार्य सराहनीय है।”

क्लब के संचालक  आर्यन सर  एवं मुख्य कोच रविकांत मिश्रा ने बताया कि खिलाड़ियों का यह चयन निरंतर अभ्यास, समर्पण और क्लब के प्रशिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्लब के खिलाड़ी पूर्व में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीत चुके हैं। साथ ही उन्होंने अभिभावकों, समाज और समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह संभव हो सका।

          यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन का अवसर प्रदान करती है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में चल रहे "राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता" संम्पन्न

Spread the loveबिलासपुर मे 1st छत्तीसगढ़ स्पीड रोड ranking चैंपियनशिप का आयोजन फ्यूजन स्केटिंग क्लब बिलासपुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता मे विभिन्न जिलों के अलग अलग आयु समूह के 298 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन नाथूलाल पाण्डेय (JBCCI […]

You May Like