कोटा न्यायालय परिसर स्थित बिल्डिंग में अभियोजन अधिकारी कक्ष का फॉल शिलिंग गिरा

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second

कुम्भकरण की नींद में सोये “पी डब्लू डी विभाग” को 6 माह पहले से पत्र लिख दी जा रही थी जानकारी

आम आदमी की सुने तो कहते है कि सरकारी विभाग में काम हो और जल्दी हो जाये संभव ही नही है। जिसका जीवंत उदाहरण कल कोटा के न्यायालय परिसर बिल्डिंग के अभियोजन अधिकारी कक्ष में देखने को मिला।
पर ये क्या ये तो सरकारी भवन है तो क्या यहाँ की भी सुनवाई देर से होती है ? जी हाँ पता है क्यों
क्योंकि जिस विभाग को यहाँ का मरम्मत करना है वो विभाग तो अभी कुम्भकरण की नींद में सोया है जो साल में 6 माह सोता है और शायद 6 माह काम करता है तभी तो 08/11/2024 को अभियोजन अधिकारी द्वारा कोटा अनुविभागीय अधिकारी के मार्फत से शिकायत पत्र लोक निर्माण विभाग को लिखने के बाद भी आज तक मरम्मत का कार्य नही किया गया। जब सरकारी दफ्तरों का ये हाल है तो आम जनता का क्या होता होगा ये एक गम्भीर विषय है जबकि इस विभाग के मंत्री और प्रदेश के डिप्टी सीएम भी बिलासपुर में रहते है। तब इस विभाग के अधिकारियों में इतनी लापरवाही है।

घटना की जानकारी

खैर कल दिनांक 12/06/25 को करीब 1.30 बजे दोपहर कोटा न्यायालय परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय की बिल्डिंग की शिलिंग टूट गई जो अभियोजन अधिकारी शानू शर्मा की  कुर्सी के ऊपर गिरी। घटना के वक्त अधिकारी न्यायालय में थे अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।
करीब 1 महीने पहले भी इसी कार्यालय की शिलिंग टूट कर महिला कर्मचारी के टेबल में गिरी थी। अनुविभागीय अधिकारी के मार्फत से बार बार पत्राचार के बाद भी पी डब्लू डी विभाग की तरफ से मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब सवाल यही उठता है कि जब न्यायालय परिसर स्थित बिल्डिंग का हाल इतना बुरा है तो बाकी शासकीय विभागों की बिल्डिंग का हाल समझा जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में "बिलासपुर को ताइक्वांडो क्लब" के 5 खिलाड़ियों ने पदक जीता

Spread the love“बिलासपुर को ताइक्वांडो क्लब” (BCTC) उसलापुर ब्रांच के खिलाड़ियों ने हाल ही में सम्पन्न “राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता” में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर और क्लब का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ एवं जिला ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा दिनांक 7 से 9 जून 2025 […]

You May Like