हाईकोर्ट से मिला न्याय : किम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर सहित दो महिला डॉक्टरों को झूठे केस से मिला मुक्ति, न्यायिक प्रक्रिया का हुआ था दुरुपयोग…हाईकोर्ट

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:4 Minute, 32 Second

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण निर्णय देते हुए किम्स हॉस्पिटल के डॉ. सुधा, डॉ. रवि शेखर और  वाय कमला के खिलाफ दर्ज दो झूठे आपराधिक मामलों को निरस्त कर दिया है। यह निर्णय न केवल न्याय की जीत है, बल्कि उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल है जो न्यायिक प्रणाली के दुरुपयोग का शिकार होते हैं।

मामले की पृष्ठभूमि

सिविल लाइन थाना में बिलासपुर किम्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. रवि शेखर, उनकी माँ वाय कमला और एक महिला डॉक्टर डॉ. सुधा के खिलाफ वर्ष 2021 एवं 2024 में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं, जिनमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं –

धारा 420 (धोखाधड़ी)
धारा 467 (जालसाजी की दस्तावेज़)
धारा 468 (धोखाधड़ी के लिए कूटरचना)
धारा 471 (जाली दस्तावेजों का उपयोग)
धारा 120B (आपराधिक षड्यंत्र)

परंतु हाईकोर्ट ने पाया कि कोई साक्ष्य या बाकायदा जांच प्रस्तुत हुए बिना यह पूरा मामला स्पष्ट रूप से सिविल प्रकृति का है, जिसमें आपराधिक मामला नहीं बनता।

हाईकोर्ट का सख्त टिप्पणी:
“इस प्रकरण में प्रथम दृष्टया ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे सिविल प्रकृति है और इस हम प्रकरण में कोई आपराधिक तत्व नहीं पाया गया। अतः प्रस्तुत याचिका में हस्तक्षेप करना न्यायहित में है। अतः संबंधित FIR क्रमांक 1103/2021 दिनांक 14.10.2021 एवं FIR क्रमांक 695/2024 दिनांक 05.08.2024 को निरस्त किया जाता है।”

डॉ. सुधा को फंसाने की सुनियोजित साजिश

डॉ. सुधा, जो पेशेवर चिकित्सक हैं, ईमानदारी और समाज सेवा के लिए जानी जाती हैं, जिनको इस पूरे प्रकरण में सबसे अधिक मानसिक और सामाजिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। उन्हें बिना किसी ठोस प्रमाण के गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की कोशिश की गई और एक स्पष्ट उदाहरण है कि कैसे किसी की प्रतिष्ठा ध्वस्त करने के लिए झूठी FIR और दूसरी साजिशें रची जा सकती हैं।

न्यायिक प्रणाली का दुरुपयोग, एक खतरनाक प्रवृत्ति

हाईकोर्ट द्वारा दिए निर्णय में कहा गया कि जिस प्रकार से आपराधिक धाराओं का इस्तेमाल हुआ, वह यह दर्शाता है कि कोई भी व्यक्तिगत हित के लिए न्याय व्यवस्था का दुरुपयोग करने में संकोच नहीं करता। यह कानूनी निर्देशों का अपमानजनक प्रयोग है, जो निर्दोषों को अनावश्यक कानूनी झमेले में डालता है।

डॉ. सुधा का प्रतिकथन:

“मैं न्यायालय की आभारी हूँ कि उन्होंने सच्चाई की पहचान और मुझे न्याय दिलाया। मेरे खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों का कोई आधार नहीं था। यह निर्णय मेरे जैसे उन सभी के लिए उम्मीद की किरण है जो झूठे मामलों का शिकार होते हैं।”

समाज के लिए संदेश

यह मामला बताता है कि सत्य चाहे जितनी भी देर से बोला जाए अंततः सत्य की ही विजय होती है। न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग न केवल निर्दोषों को परेशान करता है बल्कि मूलभूत मानव अधिकारों पर आघात है। उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय भविष्य में ऐसे दुर्भावनापूर्ण मामलों पर रोक लगाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Next Post

कावड़ यात्रा के तृतीय वर्ष को भव्य स्वरूप देने आयोजन समिति की खाटू श्याम मंदिर में बैठक सम्पन्न

Spread the loveजय वंदेमातरम् संगठन के द्वारा कावड़ यात्रा को भव्य स्वरूप देने का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन का यह तृतीय वर्ष है तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिये संगठन की आवश्यक बैठक खाटू श्याम मंदिर मै सम्पन्न हुई । जय वंदेमातरम् संगठन के प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like