Read Time:58 Second
बिलासपुर/छत्तीसगढ़

बिलासपुर 05/05/2025 : आज जिला पटवारी संघ बिलासपुर द्वारा अध्यक्ष विजय भारत साहू के नेतृत्व में पटवारी संघ की सौजन्य भेंट की गई । पटवारियों द्वारा बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से उनके बिलासपुर पदस्थापना एवं जिले के मुखिया के रूप में शुभकामनाएं दी गई। इसके अलावा कलेक्टर बिलासपुर द्वारा पटवारियों से राजस्व के कार्यो में दुरुस्ती लाने सबंधी सार्थक चर्चा की गई। पटवारी संघ की तरफ से जिलाध्यक्ष विजय भारत साहू , पटवारी गण विजय कोशले , अनिल डोडवानी ,बृजेश सिंह, पवन पठारी, रवि डोंगरे , सूर्यप्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित थे।



