Read Time:1 Minute, 5 Second

आज रात करीब 11 से 11.30 के बीच पुराने बस स्टैंड के अंदर शराब भट्टी के पास अपना चाय दुकान है जो रात लोगो के जमावड़े का अड्डा बना हुआ है जहाँ आज नशे में कुछ लोग एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिए, हालांकि युवक जान बचाने के लिए भागा भी पर कुछ कदम दूर हनुमान मंदिर के लगभग पास पहुंच कर गिर गया और उसकी जान चली गई।

क्या कर रहा है प्रशासन रोज आम लोगो को भी दिखता है कि पुराना बस स्टैंड के अंदर जगह जगह शराबखोरी चल रहा है पर जिस थाने के अंदर में ये आता है उस तारबहार थाने को नही दिखता था शायद, क्या ये मडर उसी लापरवाही का नतीजा नही लगता ?
खैर खबर लिखे जाने तक सिर्फ यही पता चला है कि शायद ये युवक करबला का रहने वाला था।

