
बिलासपुर। AERO एवं तहसीलदार बिलासपुर प्रकाश साहू ने अपने अधीनस्थ सभी 32 मतदान केंद्रों के कुल 31,840 मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह उपलब्धि निर्धारित तिथि 4 दिसंबर 2025 से पहले ही हासिल कर ली, जिससे वे जिले के प्रथम AERO बन गए हैं जिन्होंने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से पहले पूर्ण किया।
इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके समर्पण के साथ-साथ उनकी पूरी टीम और सभी सुपरवाइजरों की सक्रिय भूमिका रही। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और डिजिटाइजेशन जैसे अहम कार्य को समयबद्ध व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करना प्रशासनिक कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि के लिए कल AERO प्रकाश साहू तहसीलदार बिलासपुर एवं उनके समस्त सुपरवाइजरों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा उन्हें और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी गई है।


