रतनपुर में पहली बार स्थानीय विधायक अटल श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा, जनता ने किया जोशीला स्वागत

Gajendra Singh
Spread the love
Read Time:3 Minute, 49 Second

बिलासपुर/रतनपुर, 16 अगस्त 2025

धार्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी रतनपुर में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा पहली बार ध्वजारोहण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के तत्वावधान में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, आम नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का आयोजन मां महामाया चौक में किया गया, जहां जनसमूह ने विधायक अटल श्रीवास्तव का जोशीला स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में मिलन सिंह मरावी, रूद्र कुमार गुप्ता, रामरतन भारद्वाज, गणेसिया बाई सारथी और सोभा दुबे शामिल रहे।


“तिरंगा हमारी शौर्य का प्रतीक है” — अटल श्रीवास्तव

विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा,

“तिरंगा हमारी शौर्य का प्रतीक है। इसी तिरंगे के नेतृत्व में देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी और आज हम गर्व के साथ इस ध्वज को सम्मान देते हैं।”

उन्होंने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा रतनपुर के स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया।

विभिन्न कांग्रेस संगठनों की रही भागीदारी

इस अवसर पर महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस, सेक्टर, बूथ और ज़ोन स्तर के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता संजय जासवाल ने किया, वहीं स्वागत उद्बोधन ब्लॉक समन्वयक व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शीतल जायसवाल ने दिया।

प्रमुख उपस्थित गणमान्यजन एवं कार्यकर्ता

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
रामगोपाल कहरा, पार्षद पुष्पकांत कश्यप, यासीन अली, पार्षद सुनील अग्रवाल, रामफल श्रीवास, अभिषेक मिश्रा, आशीष शर्मा, शिवानंद पांडेय, दुःखीराम सोनी, वाजिर खान, पार्षद अर्चना सोनी, राजा रावत, रवि रावत, रियाज खोखर, ताहिर अली, पूर्णिमा वैष्णव, श्रीमती आशा सूर्यवंशी, नीलिमा सिंह, सुशीला मानिकपुरी, राजू श्रीवास, संजय कोशले, कृष्णा डगरजी, रॉकी अनुरागी, राम निहोरा कमलसेन, दीपक दुबे, संतोष सोनी, जितेन्द्र चंदेल, देवकुमार थवाईत, कृष्णा थवाईत, अजय पाटले, सुरेश सूर्यवंशी, दसरथ सूर्यवंशी, निरजा, एजाज बेग, बीनू जासवाल, राम रतन छत्रवानी, बेदराम धीवर, मानस ताम्रकार, अविनाश श्रीवास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

"एक हाथ ले, एक हाथ दे" की नीति पर चल रहा स्वास्थ्य का धंधा : एसईसीएल/रेल्वे डॉक्टरों की प्राइवेट हॉस्पिटल से जुगलबंदी

Spread the loveचंद लोगो के निजी स्वार्थ का भार किसपे ? बिलासपुर।आज के व्यापारीकरण के दौर में निजी स्वार्थ के लिए कोई भी हद पार करने से पीछे नहीं हट रहा। व्यापारियों का तो काम ही व्यापार करना है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अब सरकारी विभागों के […]

You May Like