बिल्हा विधानसभा में अभिषेक तिवारी बने नगर पालिका परिषद बोदरी के सांसद प्रतिनिधि

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 37 Second

बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों के बीच नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए सांसद प्रतिनिधि की नियुक्ति की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक की अनुशंसा पर बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा बिल्हा विधानसभा के बोदरी मंडल के भाजपा नेता अभिषेक तिवारी को नगर पालिका परिषद बोदरी हेतु सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

अभिषेक तिवारी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे सांसद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर सांसद तोखन साहू एवं विधायक धर्मलाल कौशिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अभिषेक तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

You May Like