राजकुमार साहू बनाये गए बिलासपुर तहसील के दूसरे अतिरिक्त तहसीलदार, कार्यकुशलता के कारण मिला महत्वपूर्ण प्रभार

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 42 Second

बिलासपुर के नायाब तहसीलदार राजकुमार साहू को बिलासपुर का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया गया है। तहसीलदार नारायण प्रसाद गबेल के बाद बिलासपुर तहसीलदार के प्रभार पर भी रहे । इस दौरान पेंडिंग मामलों का निपटारा शिविर लगा कर कर किया कलेक्टर  साराँश मित्तर के निर्देश के बाद कोरोना काल के मामलों को निपटाने के लिए हर शनिवार शिविर शुरू किया । इसके अतिरिक्त कोरोना काल मे शमशान ड्यूटी से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य उनके द्वारा कुशलतापूर्वक किये ।राजकुमार साहू ने शिविर में ज्यादा से ज्यादा  मामले निपटाए जिसके कारण शासन ने अतिरिक्त तहसीलदार के प्रमोशन के साथ बिलासपुर का अतिरिक्त तहसीलदार बनाया है। शासन के आदेश के बाद कलेक्टर बिलासपुर ने राजकुमार साहू को अतिरिक्त तहसीलदार का प्रभार तत्काल से लेने का आदेश दिया है। बिलासपुर तहसील में अब अतिरिक्त तहसीलदार का नया पद सृजित होने से राजस्व सम्बन्धी विभिन्न कार्य त्वरित तथा सुचारू रूप से निश्चित ही संपादित होंगे।।

तहसीलदार राजकुमार साहू

Leave a Reply

Next Post

केंद्र के कर्मचारियों को दीवाली तोहफा महंगाई भत्ता बढ़कर 28 से 31 प्रतिशत हुआ

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए दीवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी करते हुए 28 प्रतिशत को 31 प्रतिशत कर दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ जुलाई माह से होगा । दीवाली पर डी ए में किया गया इजाफा केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देने वाला है […]

You May Like