राज्य स्तरीय स्केटिंग स्पर्धा में बिलासपुर का दबदबा

Gajendra Singh
Read Time:3 Minute, 5 Second

18th छत्तीसगढ़ स्टेट, रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 जो जो रायपुर के सरोना में स्थित केपीएस स्कूल में 11 12 एवं 13 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई।
इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता क्वाड एवं इनलाइन दोनों में संपन्न हुई।  इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु समूह के लड़के एवं लड़कियों ने अपना जौहर दिखाया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर से भी अनेकों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
शिक्षक अवधेश विमल की सुपुत्री अवीरा विमल जो लिटिल किड्स वर्ल्ड स्कूल, सरकंडा में कक्षा 1ली मे अध्यनरत है। अवीरा विमल ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ष के क्वाड ग्रुप में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 लैप एवं 2 लैप की दौड़ मे काँस्य पदक अर्जित किया।
इसी प्रकार इंदिरा विहार एसईसीएल कॉलोनी में निवास करने वाले एसईसीएल कर्मचारी श्री कांतनाथ पटेल के सुपुत्र  कुशांक पटेल, जिनकी उम्र मात्र 4 वर्ष है, ने अंडर-6 वर्ग में स्केटिंग खेल में भाग लेकर इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।
इसी प्रकार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार के सुपुत्र प्रांजल गौतम ने लड़कों के अंडर 12 एज ग्रुप में 2 गोल्ड एवं 1 सिल्वर मैडल अपने नाम किया, तथा उनकी सुपुत्री प्रियांशी गौतम ने अंडर 8 एज ग्रुप में 2 गोल्ड मैडल अपने नाम की।
इसी प्रकार लड़कियों के अंडर 10 एज ग्रुप में अवनि पटेल ने 1 सिल्वर व 1 काँस्य पदक एवं निखार श्रीवास ने 2 काँस्य पदक अपने नाम किया तथा डॉ मनोज राज के सुपुत्र रेयांश राज ने अंडर 10 एज ग्रुप में रजत पदक जीता।
सभी पदक विजेता खिलाडियों का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना है।सभी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं कोच को समर्पित किया है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासा क्रिटिकॉन–2025 : गहन चिकित्सा को नई दिशा देने जा रहा राष्ट्रीय सम्मेलन

बिलासपुर। बिलासपुर में आगामी 2 नवम्बर 2025 को कॉटयार्ड मैरियट होटल में आयोजित होने जा रहा बिलासा क्रिटिकॉन–2025 विशेषज्ञों और मेडिकल समुदाय की उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है। यह सम्मेलन न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में गहन चिकित्सा (Critical Care Medicine) के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों और नवीन तकनीकों […]

You May Like