कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित बैठक में नेटवर्किंग और “Givers Gain” की भावना पर जोर

बिलासपुर। शहर के प्रतिष्ठित होटल Courtyard by Marriott में आज बीएनआई (BNI) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के व्यापारिक एवं प्रोफेशनल वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अजीत मिश्रा, अध्यक्ष Bilaspur Press Club उपस्थित रहे। इस दौरान बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. किरणपाल सिंह चावला, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष डॉ. सचिन यादव, उपाध्यक्ष अभिजीत रॉय, सचिव देवेंद्र बघेल, विजिटर होस्ट मनीष जैन सहित 100 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग को सशक्त बनाना तथा स्थानीय स्तर पर व्यापार के अवसरों का विस्तार करना रहा।
इस अवसर पर डॉ. किरणपाल सिंह चावला ने अपने संबोधन में बीएनआई के सिद्धांत “Givers Gain” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन आपसी सहयोग और विश्वास के आधार पर व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच प्रदान करता है।

वहीं डॉ. सचिन यादव ने बताया कि इस चैप्टर के माध्यम से अब तक सभी सदस्यों को कुल मिलाकर 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार प्राप्त हो चुका है, जो संगठन की मजबूती और आपसी विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि “अजीत मिश्रा” ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में नेटवर्किंग व्यवसाय की सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। बीएनआई जैसे संगठन न केवल व्यापार को गति देते हैं, बल्कि आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।
बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया तथा संभावित सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। साथ ही, आने वाले समय में संयुक्त रूप से विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।


