राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अवीरा विमल का शानदार प्रदर्शन, दो गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 5 Second

रायपुर के सरोना में 9 एवं 10 मई को आयोजित प्रथम छत्तीसगढ़ स्टेट रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप 2026 में बिलासपुर की नन्ही स्केटर अवीरा विमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 270 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

अवीरा ने 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग के क्वॉड ग्रुप में हिस्सा लेते हुए 1 लैप+D एवं 2 लैप+D दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से बिलासपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अवीरा इससे पहले भी जिला एवं राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी हैं। पिछले वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए मैसूर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था।

अपनी इस सफलता का श्रेय अवीरा ने अपने परिवार, स्कूल और कोच को दिया है। वर्तमान में वे कोच तन्मय नायर के मार्गदर्शन में बिलासा पिंक ग्राउंड में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

अवीरा की इस उपलब्धि पर उनकी शाला लिटिल किड्स वर्ल्ड स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीनल चौहान ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं पिता अवधेश विमल एवं माता संगीता विमल ने इसे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।

Leave a Reply

You May Like