पटवारियों की हड़ताल खत्म : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद आज से ही काम पर लौटने का लिया फैसला..

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 15 Second

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद पटवारियों ने आज से ही काम पर लौटने का फैसला लिया। बताया जा रहा कि पटवारियों की मांग पर सहमति बन गई है। मंत्री टंकराम वर्मा से पहले भी चर्चा हुई थी वो सार्थक नहीं हो पाई थी, आज सार्थक चर्चा हुई है, इसलिए सभी पटवारी आज से काम शुरू करेंगे।

मंत्री वर्मा ने कहा, भुइयां एप मामले में भी चर्चा हुई है। गलती अपने से नहीं करते हैं। इस पर भी सुधार किया जाएगा। वहीं तहसीलदारों के 22 तारीख तक आश्वासन को लेकर मंत्री ने कहा, वो काम पर लौट गए हैं। मांग पर सहमति बनी है, वो काम करेंगे। वहीं पटवारी संघ के प्रांत अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया कि मंत्री से बातचीत हुई है। मांगों पर सहमति बनी है, सभी साथियों से बातचीत करेंगे, इसके बाद हड़ताल समाप्त होगी।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर के निर्देश पर बिलासपुर एस डी एम ने लगाया स्वास्थ्य जनचौपाल

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बिलासपुर अवनीश कुमार शरण के आदेशानुसार जिले में डायरिया के प्रभाव को नियंत्रित करने हेतु जनचौपाल एवं क्षेत्र भ्रमण के निर्देश पर एस डी एम बिलासपुर पीयूष तिवारी द्वारा तहसीलदार शशिभूषण सोनी , मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिल्हा , विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी बिल्हा , एस डी ओ […]

You May Like