दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन व्यवस्था

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 19 Second

1950 डायल कर सुविधा का ले सकेंगे लाभ

बिलासपुर, 04 मई 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिये मतदान दिवस 07 मई को दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। निःशुल्क परिवहन सुविधा का लाभ लेने के  लिए मतदाता 1950 पर डायल कर सकते हैं। दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की मांग पर मतदान दिवस 07 मई को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने तथा मतदान पश्चात् वापस घर तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
    समाज कल्याण विभाग की संयुक्त संचालक श्रद्धा मैथ्यू ने बताया कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए 07 मई को मतदान के दिन जिले  में दिव्यांग रथ संचालित किये जाएंगे। इस संबध में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा ऐसे दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए फायदेमंद होगी जो वोट तो डालना चाहते हैं, लेकिन साधन और सुविधा नहीं होने के कारण घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता महत्वपूर्ण है और इसी महत्व को दृष्टिगत् रखते हुए दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने व ले जाने के लिए दिव्यांग रथ चलाया जायेगा। वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाता उक्त सुविधा का लाभ लेकर लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

कठपुतली शो के जरिए दिया गया मतदान का संदेश

जिला साक्षरता मिशन  ने की अभिनव पहल बिलासपुर,4 मई 2024/जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कठपुतली शो के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। विकासखंड तखतपुर के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ के पास कठपुतली के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया […]

You May Like