भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, बिलासपुर से विजय जैन को मिली अहम जिम्मेदारी

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 7 Second
विजय जैन

बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर की गई है।

भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुसंशा पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. हनीफ द्वारा घोषित इस सूची में बिलासपुर के सक्रिय भाजपा नेता विजय जैन को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे शहर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
विजय जैन लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और अल्पसंख्यक समाज के बीच भाजपा की नीतियों को मजबूती से रखने का कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में अनुभव और संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।

घोषित सूची के अनुसार बिल्हा विधानसभा से मो. हनीफ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम भाजपा को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।
यह सूची 30 जनवरी 2026 से ही प्रभावशील मानी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

वैध माइनिंग पर ताला, गनियारी नायब तहसीलदार की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल...रिश्वत मांगने का लगा आरोप

खबर:बिलासपुर जिले के गनियारी तहसील क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार की कार्यप्रणाली एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है। एक किसान और खनन कार्य से जुड़े लोगों ने नायब तहसीलदार श्रद्धा सिंह पर पद के दुरुपयोग, मनमानी कार्रवाई और कथित रूप से रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप […]

You May Like