एसईसीएल के विशेष अभियान 4.0 में डिजिटल प्रणाली से भूमि अधिग्रहण हो रहा सुलभ एवं पारदर्शीवेब एप्लिकेशन से डिजिटल गवर्नेंस को मिल रही मजबूती

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 57 Second

बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), प्रोजेक्ट डिजिकोल के तहत भूमि अधिग्रहण और प्रबंधन प्रणाली के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से डिजिटल ट्रांसफोरमेशन को बढ़ावा दे रही है। इस पहल से भारत सरकार के विशेष अभियान 4.0 के तहत डिजिटलीकरण और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और कुशल डिजिटल प्रणाली में बदलने के लिए भूमि अधिग्रहण और प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है, जिसमें एंड-टू-एंड वर्कफ्लो प्रबंधन और भूमि मालिकों के दावों का तेजी से निपटान शामिल है। यह प्रणाली विशेष अभियान 4.0 के मुख्य उद्देश्यों को पूरा करती है, जिसमें संचालन को सरल बनाना और पारदर्शिता बढ़ाना शामिल है।
विशेष अभियान 4.0 के तहत डिजिटलीकरण और सरलीकरण को मिल रहा बढ़ावा
भूमि अधिग्रहण और प्रबंधन प्रणाली का प्रयोग विशेष अभियान 4.0 के डिजिटलीकरण अभियान के साथ संरेखित है, जिसमें भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल बनाना, प्रक्रियाओं को स्वचालित करना और महत्वपूर्ण भूमि संबंधी आंकड़ों की रीयल-टाइम उपलब्धता शामिल है। इससे कागजी कार्रवाई की आवश्यकता समाप्त हो जाती है, त्रुटियों और देरी को कम करते हुए प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Next Post

SECL में देश की 216वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ, चार अमृत फार्मेसी खोलने वाली पहली कोयला कंपनी बनी एसईसीएल

फार्मेसी के खुलने से किफ़ायती दरों पर एसईसीएल कर्मी एवं आमजनों को दवाओं की उपलब्धता होगी सुनिश्चित, विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत इस पहल से इंक्लूसिविटी को भी मिला बढ़ावा। बिलासपुर। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा के करकमलों से एसईसीएल मुख्यालय के इन्दिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में देश की […]

You May Like