हड़ताल पर एस्मा लगाना सरकार का तानाशाही रवैया

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 38 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

राजस्व पटवारी संघ की हड़ताल के विरोध में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगाए गए एस्मा का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने विरोध करते हुए इसे शासन का तानाशाही रवैया कहा है।

कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला,प्रांतीय महासचिव ओ पी शर्मा एवं प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा है कि राजस्व पटवारी संघ 15 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है हड़ताल की सूचना शासन को पूर्व में दे दी गई थी किंतु मंत्रालय में बैठे अधिकारी हड़ताल अवधि के दौरान संघ के प्रतिनिधियों से चर्चा करना भी मुनासिब नहीं समझा तथा बगैर चर्चा के हड़ताल को खत्म करने के लिए एस्मा लगाकर कर्मचारी संगठनों को चुनौती दी जा रही है कि हड़ताल करके देखो किंतु सरकार मुगालते में है की छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए एस्मा कानून से डर कर हड़ताल नही करेंगे प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने सभी संगठनों से आह्वान किया है की आपात बैठक बुलाकर एक संयुक्त रणनीत बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

साउथ एशिया बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनसिप में बिलासपुर के पी.आनंद राव का चयन

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन के द्वारा आयोजित इंडिया टीम सैंक्शन ट्रायल जो की ( साउथ एशिया ,एशिया और वर्ल्ड चेम्पीयोंशीप ) का 3 जून से 4 जून 2023 को गोआ मे मनोहर पर्रिकर इनडोर स्टेडियम मे रखा गया था जिसमे की पी . आनंद राव बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र से […]

You May Like