तहसील बिलासपुर में आज पुन: विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया ।

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 42 Second

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर तहसीलदार राज कुमार साहू के नेतृत्व में आज शनिवार को अवकाश दिवस पर तहसील बिलासपुर में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। तहसील दफ्तर पूरे दिन खुले रहे। सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और कोरोना काल मे लंबित राजस्व प्रकरण के निराकरण हेतु प्राप्त आवेदन की सुनवाई पश्चात आदेश पारित होते रहे। जिसमे तहसीलदार राजकुमार साहू के न्यायालय में 118, नायब तहसीलदार श्वेता यादव के न्यायालय में 42, नायब तहसीलदार शेष नारायण जायसवाल के न्यायालय में 96, नायब तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू के न्यायालय में 10 एवं नायब तहसीलदार प्रकृति ध्रुव के के न्यायालय में 47 सहित कुल 313 राजस्व मामलो का निराकरण किया गया। ज्ञातव्य हो कि पिछले शनिवार को भी इसी प्रकार राजस्व शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें कुल 472 राजस्व मामलो का निराकरण किए गए थे।

प्रभारी तहसीलदार श्री राज कुमार साहू ने बताया कि जब तक तहसील के लंबित प्रकरणों का निराकरण नहीं हो जाता तब तक ऐसे राजस्व शिविरों का आयोजन होते रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

शासकीय कर्मचारियों में मंहगाई भत्ते की मांग को ले कर रोष का माहौल, कर्मचारी संघो द्वारा मुख्यमंत्री से केंद्र के बराबर करने की अपील

रायपुर। राज्य के शिक्षक एवं अन्य समस्त विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पेंशनर्स का वर्ष 2019 से मंहगाई भत्ता अप्राप्त है। इस कोरोना काल मे शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातर अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वारियर्स बनकर अपनी सेवाएं देते आ रहे है। वर्तमान में 2019 से […]

You May Like