राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ को मिला गोल्ड मैडल

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 6 Second

कोलकाता मे आरएसएफआई की 9वीं रोड रैकिंग प्रतियोगिता 19 जून से 23 जून 2025 तक आयोजित है। इस प्रतियोगिता मे छत्तीसगढ़ के खिलाडियों ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया है। बालक बालिका के विभिन्न एज ग्रुप की क्वाड एवं इनलाइन दोनों प्रतियोगिता मे बिलासपुर के  खिलाडियों भी सम्मिलित हैं। बालक वर्ग से 8 से 10 वर्ष मे बिलासपुर के बिनोय चंद सरकार ने अपनी 1 लैप की दौड़ मे 55. 980 सेकण्ड का समय निकाल कर गोल्ड मैडल जीता। बिनोय बिलासपुर मे फ्यूशन स्केटिंग क्लब से खेलते हैं। बिनोय एचीवर पब्लिक स्कूल बिलासपुर मे कक्षा 4थी के छात्र हैं। कोच फ्रैंकलिन एवं पिता विभाष चंद सरकार ने उनकी जीत पर ख़ुशी जाहिर की है।

Leave a Reply

Next Post

रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग सत्र का आयोजन

रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन एवं बिलासपुर क्वींस ने 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया।यह आयोजन मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाना और सभी आयु वर्ग के […]

You May Like