रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग सत्र का आयोजन

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 14 Second


रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन एवं बिलासपुर क्वींस ने 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया।
यह आयोजन मंगला चौक स्थित 36 सिटी मॉल में किया गया। 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जनसामान्य तक पहुँचाना और सभी आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:15 बजे हुई, जिसमें क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक समर्पिता मुखर्जी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराए।

रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष सीए आभास अग्रवाल ने कहा,
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की एक कला है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ समाज की ओर कदम बढ़ाएं।”
कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य संतोष सिंघानिया, सुरेंद्र अग्रवाल, शरद सक्सेना, मनीष (आनंद) अग्रवाल, के के मुखर्जी, गिरिराज गुप्ता, अरविंद गर्ग, अनिल नायर,संदीप पोद्दार, मुकेश गोयल, उदित सोनी , रत्नेश गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब मिडटाउन भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

आज प्रदेश पटवारी संघ के चुनाव में बिलासपुर संभाग के लिए त्रिवेणी भवन में मतदान सम्पन्न, रायगढ़ के भागवत कश्यप बने दुबारा प्रांताध्यक्ष

राजस्व विभग में प्रदेश पटवारी संघ का चुनाव आज दिनांक 29/06/2025 को सम्पन्न हुआ। अलग अलग संभाग में चुनाव का मतदान हुआ जिसमें बिलासपुर संभाग के लिए त्रिवेणी भवन में मतदान सुबह 10 बजे से 4 बजे शाम हुआ। पूरे प्रदेश में 5000 मत है जिसमे बिलासपुर संभाग में कुल […]

You May Like