बिना नंबर, मोडीफाई सालेंसर, प्रेशर हॉर्न पर ट्रेफिक पुलिस की कार्यवाही

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 52 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

शहर यातायात प्रबंधन व्यवस्था के संचालक को देखते हुए तथा संभावित दुर्घटनाओं के नियंत्रण हेतु,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा यातायात पुलिस को वाहन चालको पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

इस अनुपालन में यातायात के उप पुलिस अधीक्षक,संजय साहू ने बताया कि- आज शहर यातायात प्रबंधन व्यवस्था के साथ वाहनों की रेंडम चेकिंग करवाई यातायात पुलिस द्वारा की गई, जिसमें विशेष रूप से दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए नशे की हालत में वाहन चलाने वाले, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग,बिना रजिस्ट्रेशन वाहन एवं प्रेशर हॉर्न,रॉन्ग साइड मूवमेंट पर कार्यवाही शहर के प्रमुख चौक चौराहे जिनमें महाराणा प्रताप चौक, मोतीलाल पेट्रोल पंप, सीएमडी चौक,उसलापुर रोड, नेहरू चौक महामाया चौक में कार्यवाही की गई।

आज की कार्रवाई में 112 वाहनों पर कार्यवाही करते 42,200 का चलान काटा गया,जिले विशेष कर कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले मोडीफाई साइलेंसर युक्त 18 बुलेट एवम नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 03 वाहनों पर 185 धारा के अन्तर्गत म0 न्यायालय हेतु प्रकरण तैयार किया गया।

Leave a Reply

Next Post

*धान को बारिश से बचाने करें समुचित इंतजाम : कलेक्टर, *कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 28 नवम्बर 2023/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज समय-सीमा की बैठक में बारिश की संभावना को देखते हुए खरीदे गये धान को बारिश से बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था धान खरीदी केंद्रों में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह […]

You May Like