जिले के पुलिस महकमे में एसएसपी पारुल माथुर ने किया फेरबदल

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 49 Second

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

उप पुलिस महा निरीक्षक पारुल माथुर ने महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को कई थाना प्रभारियों का दूसरे थाने में और कुुछ का रक्षित केंद्र में तबादला किया है। बिल्हा की थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को हाल ही में हुए घटनाक्रम के चलते बिल्हा थाने से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थापना की गई है, वही महिला थाना प्रभारी कौशल्या साहू को डीएसपी पद पर पदोन्नत होने के चलते रक्षित केंद्र भेजा गया है।इसी तरह महिला थाने में रक्षित केंद्र से लक्ष्मी चौहान को प्रभारी बनाकर भेजा गया है।सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू को तोरवा थाने का इंचार्ज बनाया गया है वहीं सिविल लाइन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक मनोज नायक को तारबाहर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकंडा थाने में तोरवा से फैज उल होदा शाह को प्रभारी बनाया गया है ,वही तारबाहर थाने में पदस्थ निरीक्षक देवेश राठौर की पोस्टिंग बतौर थाना प्रभारी बिल्हा थाने में की गई है।पचपेड़ी थाने में पदस्थ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को यातायात थाने भेजा गया है वही यातायात थाने में पदस्थ निरीक्षक सुनील कुर्रे को हिर्री थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

76 फीसदी आरक्षण के खिलाफ़ सामान्य वर्ग सड़क पर, वापस नही लेने पे प्रदेश स्तरीय आन्दोलन की चेतावनी।

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए 76% आरक्षण के विरोध में सामान्य वर्ग द्वारा बैठक एवं विशाल कैंडल मार्च सैकड़ों की संख्या में कंपनी गार्डन से नेहरू चौक तक निकाला गया। सामान्य वर्ग की प्रमुख मांग है कि 76% आरक्षण की जगह सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार […]

You May Like