जिले में बनाए जाएंगे 60 संगवारी मतदान केंद्र

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 32 Second

संगवारी मतदान केंद्रों में महिला अधिकारी-कर्मचारी कराएंगे मतदान, सुरक्षा व्यवस्था भी संभालेंगी महिलाएं

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले में 60 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों कोटा, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर, बेलतरा एवं बिलासपुर सहित 06 विधानसभाओं में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टॉफ महिलाएं होंगी। इसी प्रकार जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक, युवा प्रबंधित मतदान केंद्र हर विधानसभा क्षेत्र में एक कुल 6 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्यों को संपादित किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। प्रथम चरण में लगभग 3000 महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। संगवारी मतदान केंद्रों में से ही 5 मतदान केंद्रों को सुसज्जित कर आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

दीपावली पर फटाका दुकान संचालकों को करना होगा सुरक्षा मानकों का पालन

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2023/दीपावली पर्व के दौरान अस्थायी रूप से फटाका दुकान लगाने वाले दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अग्निशमन यंत्र रखना आवश्यक होगा। इसके साथ ही उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतने के निर्देश जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना ने दिए है। […]

You May Like