कावड़ यात्रा के तृतीय वर्ष को भव्य स्वरूप देने आयोजन समिति की खाटू श्याम मंदिर में बैठक सम्पन्न

Gajendra Singh
Read Time:3 Minute, 45 Second

जय वंदेमातरम् संगठन के द्वारा कावड़ यात्रा को भव्य स्वरूप देने का आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन का यह तृतीय वर्ष है तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिये संगठन की आवश्यक बैठक खाटू श्याम मंदिर मै सम्पन्न हुई ।

जय वंदेमातरम् संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा व प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन के द्वारा विगत दो वर्षों से बिलासपुर के शिव भक्ति मे लीन ऐसे भक्त जो किसी कारण वश सावन के पवित्र माह होने वाले कावड़ यात्रा से वंचित रह जाते हैं उनके लिए जय वंदेमातरम् के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। जैसा कि हम सभी जानते हैं भगवान शिव को एक लोटा जल से ही प्रसन्न कर किया जा सकता ।
इस वर्ष कावड़ यात्रा को वृहद स्वरूप देने के लिये संगठन की ओर से गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियों का भी तैयारी की जा रही है।

संगठन से जुड़े डॉ रजनीश पाण्डे ने संबोधित करते हुये कहा कि “समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष को भगवान शिव ने पिया था, और देवताओं ने उन्हें शांत करने के लिए गंगाजल चढ़ाया था, जिससे कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई।”
कावड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। सावन के महीने में कावड़ यात्रा एक धार्मिक उत्साह का माहौल बनाती है, जिसमें भक्त नाचते-गाते, भजन गाते हुए अपनी यात्रा पूरी करते हैं। कावड़ यात्रा विभिन्न जातियों और समुदायों के लोगों को एक साथ जोड़ती है, जो एक साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाते हैं।
  संगठन के द्वारा इस वर्ष भी जिन कावड़ियों को कावड़ की आवश्यकता है उनके लिये कावड़ का व्यवस्था किया गया है। जिसके लिये संगठन के
सोहन गुप्ता 8103612496 और
मनीषा श्रीवास्तव 8827408080
से संपर्क कर सकते हैं।

आज की इस बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष राजू सलूजा, प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह,डॉ रजनीश पाण्डे , तरुण सरोज , आकाश यादव, जवाहर बांधेकर, रूपेश यादव, आकाश कच्छवाहा, मनीष श्रीवास्तव, सोहन गुप्ता, विकास गुप्ता, रूपेश चौबे, करन सारथी, रेखा पांडे, अनामिका दुबे, डी विनीता राव ,, रेखा ओमप्रकाश पांडे प्रतिभा शर्मा ,सरला शर्मा, मंजू वर्मा, कुंती साहू ,भुवनेश्वरी साहू ,राखी यादव शुभम त्रिवेदी ,संगीता तिवारी ,तेजस पांडे ,सविता साहू ,पार्वती साहू, तरुण लालपुर ,जवाहर, राजकुमार अहिरवार ,आवा पासी ,मीणा बहुरासी, चंचल कुशवाहा ,ओम प्रकाश शर्मा ,थानेश्वर कौशिक, शिवमंगल ,कश्यप रामकृष्ण,दुष्यंत सिंह, धनंजय ,कृष्ण श्रीवास, पंकज राय एवं बंटी कुमार।

Leave a Reply

Next Post

"संसाधन नहीं तो काम नहीं" के सिद्धांत पर छत्तीसगढ़ के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों का चरणबद्ध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले प्रदेश के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार “संसाधन नहीं तो काम नहीं” के नारे के साथ अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यह प्रदर्शन शासन द्वारा लंबे समय से लंबित कार्यक्षमता से जुड़ी […]

You May Like