संगवारी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुई महिला मतदान कर्मी नई जिम्मेदारी मिलने पर उत्साहित हैं महिलाएं, कहा बखूबी निभाएंगे जिम्मेदारी

Gajendra Singh
Read Time:53 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

बिलासपुर 16 नवंबर 2023/जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए 06 विधानसभाओं में 60 संगवारी मतदान केन्द्र बनाएं गए हैं। इन केन्द्रों में मतदान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी महिलाएं ही संभालेंगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से आज मतदान दलों को सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। संगवारी मतदान केन्द्र की जिम्मेदारी मिलने पर महिलाएं उत्साहित हैं। महिलाओं ने कहा कि मतदान कराने की इस महती जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

लोकतंत्र को मजबूत बनाने बिलासपुर के मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

जिले में हर वर्ग के मतदाताओं ने मतदान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया जिले में मतदान शांति पूर्ण संपन्न बिलासपुर 17 नवंबर 2023/जिले में आज संपन्न हुये विधानसभा चुनाव के मतदान में मतदाताओं में उत्साह देखा गया। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में मतदाता सुबह से कतारबद्ध होकर मतदान […]

You May Like