तंबाखू , गुटखा सहित अन्य सामग्री जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 7 Second

बिलासपुर, 28 अगस्त 2024/कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा टीएल में दिए गए निर्देशों पर एसडीएम , तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। कल टीएल की बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए थे कि शैक्षणिक संस्थानों और अस्पताल के 100 मीटर के आसपास के पान ठेलो को हटाया जाए। इसी कड़ी में बिलासपुर नायब तहसीलदार राहुल शर्मा ने राजस्व, नगर निगम, पुलिस  के संयुक्त दल के साथ तोरवा एवं जूना बिलासपुर क्षेत्र में दुकानों में तंबाखू संबंधित पदार्थों की जब्ती की और सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए दुकानों को सील किए जाने की कार्यवाही की गई । आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर इसकी समीक्षा टीएल की बैठक में करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर जिला पंचायत कोटा जनपद के दो सचिव निलंबन के बाद आज बहाल

जिला पंचायत बिलासपुर के ग्राम पंचाय नवागांव मोहदा, कोटा का पंचायत सचिव सुमित यादव 20/12/23 को निलंबित किया गया था, विभागीय जांच में अपचारी कर्मचारी का बयान एवं प्रस्तुत अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुये संबंधित को निलंबन से बहाल कर ग्राम पंचायत […]

You May Like