बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर पुनः तहसीलदार बिलासपुर द्वारा विशेष राजस्व शिविर का आयोजन

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 26 Second

विदित हो कि बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर द्वारा दिनांक 29/06/2021 को राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे कोरोना काल मे लंबित अविवादित राजस्व प्रकरणों को निपटाने हेतु आदेश दिये गए थे जिसके तारतम्य में गत शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन कर लंबित राजस्व प्रकरणों को निपटाया गया ।
पुनः इसी आदेश के परिपालन में बिलासपुर तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा आज आदेश जारी कर 17/07/2021 को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है उक्त आदेश में 16/07/2021 तक आमजन एवं संबंधित अधिवक्ता के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है ।

पिछले शिविर में प्रभारी तहसीलदार राजकुमार साहू के नेतृत्व में कई राजस्व प्रकरणों को निराकृत किया गया था जिससे बिलासपुर कलेक्टर खासे उत्साहित है तथा तहसीलदार राजकुमार साहू द्वारा उक्त आदेश में तहसील के समस्त कर्मचारियों को उपस्थित रहने निर्देश दिये गए है।।।

Leave a Reply

Next Post

तहसील बिलासपुर में आज पुन: विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया ।

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर तहसीलदार राज कुमार साहू के नेतृत्व में आज शनिवार को अवकाश दिवस पर तहसील बिलासपुर में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। तहसील दफ्तर पूरे दिन खुले रहे। सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे और कोरोना काल मे लंबित राजस्व प्रकरण के निराकरण हेतु प्राप्त […]

You May Like