छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अफसरों की नई पदस्थापना

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 42 Second

नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। महानदी भवन, अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार 16 अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक / उप सेनानी अथवा समकक्ष पदों पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह आदेश 29 जनवरी 2026 को जारी किया गया है।
यह पदस्थापन विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक (10 दिसंबर 2025) की अनुशंसा के आधार पर किया गया है। पूर्व में 30 दिसंबर 2025 को जारी विभागीय आदेश के तहत अधिकारियों को 01 जनवरी 2025 की स्थिति में स्थानापन्न नियुक्ति दी गई थी।
 प्रमुख पदस्थापन इस प्रकार हैं:
रितेश चौधरी — जिलाउप सेनानी, 14वीं वाहिनी छसबल, धनोरा (बालोद)
जितेन्द्र कुमार खुंटे — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला दंतेवाड़ा
अंजली नाग (गुप्ता) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, कांकेर
कर्ण कुमार उके — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स), जिला गरियाबंद
मनोज कुमार ध्रुव — पदस्थापना यथावत
पुष्पेन्द्र नायक — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
मनोज तिर्की — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोंटा), जिला सुकमा
इसके अलावा —
सारिका वैद्य, निधि नाग, कपिल चन्द्रा, अविनाश कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी, योगेश कुमार साहू, मयंक तिवारी, रश्मित कौर चावला और अनिल कुमार विश्वकर्मा को भी अलग-अलग जिलों एवं वाहिनियों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनकी पदस्थापन रायपुर, कोण्डागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कांकेर, कोरबा एवं बिलासपुर में की गई है।

प्रशासनिक जानकारों के अनुसार इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी, मजबूत और कार्यकुशल बनाना है।

नीचे लिस्ट देखे :-

Leave a Reply

Next Post

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यकारिणी घोषित, बिलासपुर से विजय जैन को मिली अहम जिम्मेदारी

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर […]

You May Like