श्रीराम मंदिर स्थापना की द्वितीय वर्षगाँठ पर समृद्धि हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 18 जनवरी को मिलेगा जनसेवा का लाभ

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 43 Second

खबर :
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना की दूसरी वर्षगाँठ के पावन अवसर पर समृद्धि हॉस्पिटल, बिलासपुर द्वारा एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 18 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और समय रहते बीमारियों की पहचान करना है। इस अवसर पर मरीजों को अनेक जांच सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

निःशुल्क जांच सेवाएं इस प्रकार होंगी —

OPD परामर्श शुल्क निःशुल्क
ईसीजी (हृदय जांच)
एक्स-रे
Hb (खून की कमी की जांच)
RBS (शुगर जांच)
BMD (हड्डियों की मजबूती जांच)
न्यूरोपैथी (नसों की जांच)
PFT (फेफड़ों की जांच)
यूरिक एसिड (गठिया जांच)
HbA1c
लिपिड प्रोफाइल
बीपी जांच

इसके साथ ही इकोकार्डियोग्राफी जांच पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

यह शिविर समृद्धि हॉस्पिटल, जगमल चौक, दयालबंद, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने अधिक से अधिक नागरिकों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

“सरकारी अस्पतालों में दलाल राज! एसईसीएल–रेलवे में मरीज ‘सेटिंग’ से शिफ्ट, करोड़ों के खेल की बू – विजिलेंस–CBI जांच की उठी मांग”

बिलासपुर | 🚑विशेष रिपोर्ट🚑 ⛑️स्वास्थ्य पर्दाफाश : सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट दखल? बिलासपुर के एक बड़े सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल से जुड़े कथित पीआरओ का एसईसीएल और रेलवे हॉस्पिटल में लगातार आना–जाना अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जब वह हॉस्पिटल पहले से ही एसईसीएल और रेलवे की सूचीबद्ध […]

You May Like