राजकुमारी साहू सेवानिवृत्त, 21 वर्षों की सेवाओं के बाद भावभीनी विदाई

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 58 Second

बिलासपुर | 31 जुलाई 2025:
CSPDCL (छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड) के तिफरा डिवीजन कार्यालय में कार्यरत राजकुमारी साहू, पद – भृत्य, आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को सेवानिवृत्त हुईं। वे वर्ष 2003 में अनुकंपा नियुक्ति के तहत सेवा में आई थीं और विगत 21 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा प्रदान करती रहीं।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर डिवीजन कार्यालय तिफरा में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यालय के कार्यपालन अभियंता एम. के. पांडे, समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजकुमारी साहू के सेवाभाव, अनुशासन व व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें साल, श्रीफल, उपहार एवं विदाई प्रमाण पत्र प्रदान किया।

कार्यपालन अभियंता श्री पांडे ने इस अवसर पर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भावुक स्वर में विदाई दी।

समारोह में श्रीमती साहू के पुत्र संजय साहू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। विदाई के पश्चात बाजे-गाजे के साथ उन्हें कार्यालय से उनके निवास यदुनंदन नगर, तिफरा तक ले जाया गया। माहौल भावुकता और सम्मान से परिपूर्ण रहा।

राजकुमारी साहू की सादगी, समर्पण और सौम्य स्वभाव को सहकर्मी लंबे समय तक याद रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

"संसाधन नहीं तो काम नहीं" के सिद्धांत पर राजस्व अधिकारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के आह्वान पर प्रदेश के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार 17 सूत्रीय न्यायोचित मांगों की पूर्ति हेतु विगत कई सप्ताहों से चरणबद्ध आंदोलनरत हैं। शासन द्वारा 30 जुलाई 2025 तक किसी प्रकार की ठोस पहल अथवा निर्णय न लिए जाने के कारण, 31 जुलाई 2025 […]

You May Like