जिला न्यायालय के आगे सड़क हादसा डिवाइडर से टकरा कार छतिग्रस्त

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 18 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

शहर में जहाँ देखे वहाँ सड़क हादसा जैसे आम बात हो गया है, वो भी खास कर वहाँ जहाँ से डिवाइडर चालू हो रहा हो वो जगह तो मानो हादसे को ही बुलावा देता है।
अभी उसी का खामियाजा एक कार चालक को भुगतना पड़ा है शायद।
अभी लगभग 8.30 शाम बजे एक बलेनो कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक CG04 LL 7122 है जो अभी सिविल लाइन थाना के अंतर्गत जिला न्यायालय से मुंगेली नाका की ओर जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।कार की टक्कर इतना तेज हुआ है कि उसकी एयरबैग भी खुल गया है।
हालांकि खबर लिखे जाने तक मौके पे कोई हताहत की सूचना नही मिली है।
जहाँ दुर्घटना हुआ है वहाँ डिवाइडर पर न तो कोई रेडियम लगा है और न ही कोई दिशा निर्देशित है जिससे पता चल पाए कि यहाँ कोई डिवाइडर है खास कर उन लोगो के लिए जो दूसरे शहर से है। हालांकि अभी ये पता नही चल पाया है कि गलती किसकी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता से पहले 60 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, बिलासपुर में शिव बनर्जी यथावत...

रायपुर/छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले राज्य प्रशासनिक सेवा के 60 अधिकारियों का तबादला किया गया,वहीं बिलासपुर के अपर कलेक्टर शिव बनर्जी सहित दो के पूर्व में किये गए तबादले को निरस्त कर यथावत रखा गया है। वहीं बिलासपुर के लोकप्रिय एसडीएम […]

You May Like