प्रदेश के 14 नगर निगम के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी, बिलासपुर OBC तो रायपुर को सामान्य महिलादेखें आप अपनी आरक्षित सीट

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 30 Second

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर। रायपुर सहित प्रदेश के 14 नगर निगमों में महापौर पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार रायपुर नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कोरबा और बीरगांव भी अनारक्षित महिला सीटों में शामिल हैं।

आरक्षण का वर्गवार विवरणः

SC (अनुसूचित जाति): 2 सीटें (1 महिला)

ST (अनुसूचित जनजाति): 1 सीट

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 4 सीटें (3 महिला)

सामान्य वर्ग: 7 सीटें (3 महिला)

14 नगर निगमों में आरक्षण का विवरणः

1. रायपुरः सामान्य महिला

2. बीरगांवः सामान्य महिला

3. दुर्ग: OBC महिला

4. भिलाई: OBC

5. भिलाई चरौदाः OBC

6. बिलासपुरः OBC

7. कोरबा: सामान्य महिला

8. धमतरीः सामान्य

9. रायगढ़: SC

10. अंबिकापुर: ST

11. रिसाली: SC महिला

12. चिरमिरीः सामान्य

13. जगदलपुरः सामान्य

14. राजनांदगांव: सामान्य

इस बार रायपुर, कोरबा और बीरगांव नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिलाएं महापौर पद के लिए दावेदारी करेंगी।

Leave a Reply

Next Post

बेमेतरा में आयोजित शिको काई शीतो रियो कराटे इंटरनेशनल के आयोजन में शामिल  युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ शिको काई शीतो रियो कराटे इंटरनेशनल छत्तीसगढ़ शाखा बेमेतरा द्वारा 5 जनवरी दिन रविवार को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम बेमेतरा में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा और छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष क्योशी विजय तिवारी […]

You May Like