जनपद पंचायत बिल्हा,मस्तूरी,तखतपुर एवं कोटा से अनिवार्य कर,वैकल्पिक कर एवं फीस की करोड़ो में हुई वसूली

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 38 Second

बिलासपुर जिला पंचायत सीईओ आर.पी.चौहान के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी एवं कोटा के अंतर्गत 483 ग्राम पंचायतों में माह अप्रैल 2024 से अगस्त 2024 तक अधिरोपित अनिवार्य कर वैकल्पिक कर एवं फीस का वसूली किया गया।
उक्त अवधि में जनपद वार अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि का विवरण निम्नानुसार है :-

क्र 1 जनपद पंचायत बिल्हा, इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 127, अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि 28,14,971.00

क्र. 2 जनपद पंचायत मस्तूरी, इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 131, अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि 55,00,387.00

क्र. 3 जनपद पंचायत तखतपुर,इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 122, अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि 30,86,258.00

क्र. 4 जनपद पंचायत कोटा, इसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 103, अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि 26,22,695.00

इसमे कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 483 है और अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की कुल वसूली राशि 1,40,24,311.00 है।

उपरोक्त ग्राम पंचायत में अधिरोपित अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस वसूली राशि में सबसे अधिक वसूली जनपद पंचायत मस्तूरी द्वारा किया गया है, जनपद पंचायत मस्तूरी में बी.एल. कुर्रे प्रभारी वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, प्रकाश एक्का, नवी सिंह कवर, राम कुमार सोनी, विजय पाण्डेय सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी के पद पर कार्यरत है, उनके द्वारा अनिवार्य कर, वैकल्पिक कर एवं फीस की वसूली राशि में विशेष योगदान रहा है।

 

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट में याचिका ,जांच दल भी गठित आखिरकार आरआई प्रमोशन भर्ती में क्या चल रहा है ?

नई सरकार के गठन के समय 7 जनवरी को पटवारी से आरआई प्रमोशन हेतु विभागीय परीक्षा आयोजित की गई , जिसमे विभिन्न प्रकार की अनियमितताए हुई चयन सूची में भाई भाई , पति- पत्नी आदि कई लोगो का चयन हुआ जिसकी शिकायत पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक संघ ने शासन से […]

You May Like