एक किलो गांजे के साथ सरकण्डा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

Gajendra Singh
Read Time:2 Minute, 17 Second

निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही।

थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध लगातार की जायेगी कार्यवाही – जय प्रकाश गुप्ता (निरीक्षक)

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु “निजात’ अभियान के तहत् निरंतर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु मुखबीर तैनात किया गया है। आज दिनांक 30.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि चिंगराजपारा में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुये खड़ा है, उक्त सूचना से अति. पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकण्डा) श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया फिर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. जय प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देश में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये अनुसार रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम ज्योतिष धीवर पिता शत्रुहन धीवर उम्र 23 साल निवासी भरारी रतनपुर का बताया जिसकी तलाशी लेने पर सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में मादक पदार्थ गांजा करीब 1 कि.ग्रा. किमत 10000/– रू. बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा- 20(बी) NDPS एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।

Leave a Reply

Next Post

1 करोड़ से संवरेगा जिला खेल परिसर, विधायक सुशांत शुक्ला ने की घोषणा

जिला खेल परिसर को मॉडल खेल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा : सुशांत शुक्ला प्रथम चरण में डीएमएफ से 1 करोड़ देने की घोषणा बिलासपुर 31 जनवरी 2024/सरकंडा में स्थित जिला खेल परिसर के दिन बहुरने वाले है, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने जिला खेल परिसर के उन्नयन […]

You May Like