यातायात पुलिस की सघन चेकिंग अभियान एव इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से सिग्नल पर 36 वाहनों पर कार्यवाही

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 47 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

सुरक्षा, अपराध नियंत्रण व संभावित दुर्घटनाओं एवं शहर यातायात व्यवस्था प्रबंध के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाई गई।

इस संबंध में (यातायात) डीएसपी संजय साहू ने बताया कि हुंडई चौक, राजेंद्र नगर चौक, प्रताप चौक, कोनी आईटीआई चौक, वैष्णवी विहार रोड, गुंबर पेट्रोल पंप चेकिंग पॉइंट लगाई गई थी। चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ब्रिथ एनालाइजर मशीन के साथ नशे में वाहन चलाने वालो,बिना नंबर तीन सवारी, गलत तरीके से लिखो नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, कर्कश ध्वनि उत्पन्न करने वाले वाहन एवं संदेहहास्पद वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यातायात की चेकिंग अभियान के अंतर्गतयातायात पुलिस के द्वारा दौरान 174 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 62,400/- का चालान काटा गया। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल के माध्यम से शहर के सिग्नल पॉइंट अग्रसेन चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, नेहरू चौक एवं महामाया चौक में सिंगनल जंप करने में 36 वाहन पर कार्यवाही कर 10,800/- चालान काटा गया।

Leave a Reply

Next Post

हाई कोर्ट का फैसला बड़ा या उच्च अधिकारियों का आदेश

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ शिक्षक प्रमोशन संशोधन निरस्तीकरण मामले में शिक्षकों की व्यथा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। जहां एक ओर न्यायालय ने अपने 03/11/2023 के आदेश में संशोधन निरस्तीकरण के आदेश को ही गलत बताते हुए समाप्त कर दिया और शिक्षकों को पूर्व की शाला में जॉइन कर कर […]

You May Like