निर्वाचन कार्यालय में प्रत्याशियों ने दिया चुनावी खर्च का ब्यौरा व्यय लेखा की तीसरी जांच 15 नवम्बर को  

Gajendra Singh
Read Time:4 Minute, 2 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने 10 नवंबर को आयोजित व्यय लेखा जांच में अब तक किए गए चुनावी खर्च का ब्यौरा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोटा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने 10 लाख 76 हजार 328 रूपए अब तक खर्च किए हैं। वहीं इसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव ने 12 लाख 49 हजार 305 रूपए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी रेणु जोगी ने 7 लाख 49 हजार 261 रूपए खर्च करने की जानकारी दी है।
  इसी प्रकार तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने अब तक 3 लाख 63 हजार 132 रूपए खर्च कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी मोहन मिश्रा ने एक लाख 54 हजार 667 रूपए और कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह ने 9 लाख 33 हजार 740 रूपए खर्च करने की जानकारी दी है। बिल्हा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह चांवला ने 4 लाख 86 हजार 744 रूपए, भाजपा के प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने 7 लाख 74 हजार 636 रूपए, कांग्रेस के प्रत्याशी सियाराम कौशिक ने 2 लाख 74 हजार 430 रूपए व्यय करने की जानकारी प्रस्तुत की है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा से ही बसपा के प्रत्याशी हेमचंद मिरी ने 2 लाख 36 हजार 665 रूपए और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी नेहा भारती ने 1 लाख 45 हजार 690 रूपए अब तक खर्च किया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने 12 लाख 98 हजार 445 रूपए, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराडे ने 3 लाख 61 हजार 623 रूपए वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय ने 6 लाख 8 हजार 323 रूपए खर्च किया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी इंजि. रामकुमार सूर्यवंशी ने 4 लाख 74 हजार 642 रूपए, भाजपा के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने 8 लाख 4 हजार 488 रूपए एवं कांग्रेस के प्रत्याशी विजय केशरवानी ने 8 लाख 10 हजार 382 रूपए खर्च का ब्यौरा दिया है। इसी प्रकार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 14 लाख 60 हजार 103 रूपए खर्च किए है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने 2 लाख 29 हजार 165 रूपए, बसपा प्रत्याशी दाऊराम रत्नाकर ने 11 लाख 81 हजार 460 रूपए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने 8 लाख 42 हजार 207 रूपए अब तक खर्च किया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों के व्यय लेखा की तीसरी जांच 15 नवम्बर को जिला पंचायत सभाकक्ष में की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

17 नवंबर को निर्भिक होकर करें मताधिकार का प्रयोग - कलेक्टर फ्लैग मार्च के माध्यम से दिया शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ बिलासपुर, 14 नवम्बर 2023/जिले में 17 नवंबर, 2023 को होने वाले विधानसभा मतदान से लगभग 63 घंटे पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान का […]

You May Like