शहर के मध्य जी डि सी कॉलेज के सामने बड़ी कार दुर्घटना नशे में था चालक

Gajendra Singh
Read Time:1 Minute, 48 Second

बिलासपुर/छत्तीसगढ़

शहर के मध्य 4.30 बजे शाम में शराब के नशे में होण्डा सिटी कार क्रमांक CG 12 Y 6543 ने जी डि सी कॉलेज के सामने तेज रफ्तार में राजेंद्र नगर की ओर से आते हुए रॉन्ग साइड जाकर कॉलेज के गेट के पास 6 से 7 लड़के लड़कियों को दुर्घटना कर दिया। मौके पे जुटे लोगो के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। गाड़ी के रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार पहले पेड़ से टकराई और पूरा का पूरा पेड़ गिर गया इसके बाद एक स्कुटी से टकराते हुए एक के बाद एक 6 से 7 लड़के लड़कियों को रौंदते हुए रुकी। कार चालक को मौके पे ही पकड़ लिया गया है और कार में सवार लगभग और तीन लोग मौके से फरार हो गए जिनकी खोज बिन की जा रही है।
दुर्घटना की खबर लगते ही सिविल लाइन टी आई प्रदीप आर्या सी एस पी के साथ मौके पे तुरंत पहुँच गए और दुर्घटनाग्रस्त लड़के लड़कियों को तुरन्त इलाज के लिए सिम्स भेजे।

यहाँ शहर के एस पी संतोष सिंह निजात अभियान जोरो से चला रहे है और नशेड़ियों की हौसले तो देखिए सुधरने का नाम नही ले रहे है ऐसा लगता है अब निजात अभियान की जाँच सिर्फ रात में नही बल्कि दिन में भी चलना अनिवार्य हो गया है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार बनने पर शहर को बी.ग्रेड का दर्जा - अमर अग्रवाल

*हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से भी मिले *कलेक्टोरेट कम्पोजिट बिल्डिंग में बुनियादी सुविधाओं का वायदा बिलासपुर/छत्तीसगढ़ बिलासपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने गुरूवार को सुबह रेल्वे परिक्षेत्र के जी.एम. ऑफिस से जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होने रेल्वे के अधिकारियों और कर्मचारियों […]

You May Like